फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Explained the importance of Hindi by reciting poems and couplets

Meerut News: कविता और दोहे सुनाकर बताई हिंदी की अहमियत

Sat, 10 Jan 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 10 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Explained the importance of Hindi by reciting poems and couplets
सरधना। केके प​ब्लिक स्कूल में विश्व हिन्दी दिवक पर कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्कूल
केके पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में विश्व हिन्दी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में हिंदी भाषा की गरिमा और साहित्यिक समृद्धि पर आधारित प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11 और 12 की छात्राओं हिफ्जा, जेबा, नीतू, प्रियांशी और सांची त्यागी ने हिंदी कविता, दोहे और श्लोकों के माध्यम से भाषा की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों को उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका चंचल शर्मा और अंजू गोयल ने किया। इस दौरान स्कूल मैनेजर सुशील कुमार ने कहा कि भाषा विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है और हिंदी हमारी मातृभाषा होने के कारण हमारी पहचान से जुड़ी हुई है। इस दौरान सविता गोयल, कुसुम गुप्ता, पुष्पा त्यागी, संगीता रानी, सीमा शर्मा मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed