{"_id":"6a87104128495cd1be093414","slug":"expansion-of-lions-club-meerut-mahanagar-meerut-news-c-72-1-mct1009-158047-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लायंस क्लब मेरठ महानगर का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लायंस क्लब मेरठ महानगर का विस्तार
Thu, 20 Aug 2026 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
फोटो अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब से......
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लायंस क्लब मेरठ महानगर की ओर से बृहस्पतिवार को अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के आगामी कार्यों को लेकर विचार विमर्श हुआ और कई नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण कर क्लब का विस्तार किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा, चार्जर व एमजेएफ सदस्यों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन आदित्य गुप्ता ने किया। इस मौके पर उनके साथ प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन नवनीत अग्रवाल, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन गिरिराज माहेश्वरी भी मौजूद रहे। इस मौके पर कई नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बिल्डर अमन अग्रवाल, अपार अग्रवाल, आशीष बंसल, संकेत जिंदल, राहुल गुप्ता, अनुभव कंसल, सुमित गर्ग आदि शामिल रहे। सभी ने लायनवाद के सिद्धांतों, सेवा भावना एवं सामाजिक दायित्व की शपथ ली। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अजय रस्तोगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्लब कोषाध्यक्ष लायन अंशुल अग्रवाल ने क्लब का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राम के गुप्ता, आलोक भटनागर, डॉ. प्रवीण दुबलिश, मुकेश अग्रवाल, अशोक सक्सेना, अनिल शर्मा, अनिल मित्तल आदि मौजूद रहे।