फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive Report: HP Gas Agency sacked by Hindustan Petroleum Corporation in Shamli

एक्सक्लूसिव: एचपी गैस एजेंसी बर्खास्त, सामने आई ये बड़ी वजह, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Fri, 11 Sep 2020 04:47 PM IST
कपिल kapil अंकित सैनी, अमर उजाला, शामली
अंकित सैनी, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Report: HP Gas Agency sacked by Hindustan Petroleum Corporation in Shamli
गैस एजेंसी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने लगातार मिल रहीं खामियों के चलते शामली की मंडी स्थित गैस एजेंसी को बर्खास्त कर दिया है। गैस एजेंसी से करीब छह हजार उपभोक्ता जुड़े थे, जिन्हें तेल कंपनी ने झिंझाना और एलम की एचपी एजेंसी से संबद्ध कर दिया है। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के सेल्स अफसर विपिन आनंद ने बताया कि कंपनी के नियमानुसार प्रत्येक गैस एजेंसी का हर तीन महीने में ऑडिट किया जाता है। इस निरीक्षण में यदि खामियां सामने आती हैं तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। यदि तीन साल के भीतर किसी एजेंसी में चार बार खामी मिले तो उस एजेंसी को बर्खास्त कर दिया जाता है। शामली मंडी स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति द्वारा संचालित एचपी की गैस एजेंसी पर जांच की गई। एजेंसी पर उज्ज्वला योजना के कई फार्म में कमियां, कंपनी के उपकरण में कमी व जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सहित कई खामियां नजर आईं। 
विज्ञापन


नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर तीन बार जुर्माने की भी कार्रवाई की गई। चौथी बार ऑडिट में लापरवाही सामने आने पर कंपनी ने नियमों का पालन करते हुए गैस एजेंसी को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी स्थित एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी से कुछ विवाद है। उन्हें केवल इतना पता है कि अभी एजेंसी की सप्लाई दूसरी एजेंसियों से संबद्ध की गई है। एजेंसी बर्खास्त करने के बारे में उन्हें नहीं पता।

यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं ये चार वारदात, कहीं रिश्तों का खून... तो कहीं संबंध तार-तार, देखिए तस्वीरें

दो एजेंसी में बांट दिए उपभोक्ता 
कंपनी के सेल्स अफसर के अनुसार मंडी स्थित एचपी गैस एजेंसी से लगभग छह हजार उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जाती रही है। सेल्स अफसर के अनुसार उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इसके लिए आधे उपभोक्ताओं झिंझाना और बाकी को एलम स्थित एचपी की गैस एजेंसी से संबद्ध किया गया है। जहां से सुबह से ही उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

झेलनी होगी परेशानी 
शिकायत के बाद तेल कंपनी ने गैस एजेंसी को बर्खास्त तो कर दिया, लेकिन शहर से दूर स्थापित एजेंसियों से आपूर्ति को सुचारु रखना आसान काम नहीं होगा। शुक्रवार से झिंझाना और एलम की गैस एजेंसियों से सिलिंडरों की आपूर्ति की जानी है। अब देखना यह है कि शामली के उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल पाती है या नहीं। 

गैस एजेंसी पर कार्रवाई का अधिकार सिर्फ तेल कंपनी को है। कंपनी की ओर से एजेंसी बर्खास्त करने की सूचना विभाग को ई-मेल के माध्यम से हुई है। पूरी स्थिति कंपनी के अधिकारी ही स्पष्ट करेंगे। - ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed