फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive: People keeping distance from trains due to protest against Agneethap scheme, 110 reservation tickets canceled within four days

Exclusive: अग्निनथप योजना के विरोध के चलते ट्रेनों से दूरी बना रहे लोग, चार दिनों के अंदर रदद हो चुके 110 आरक्षण टिकट

Tue, 21 Jun 2022 07:08 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jun 2022 07:08 PM IST
सार

अग्निनथप योजना के विरोध के चलते यात्री बिहार, पश्चिम बंगाल, इलाहाबाद, मिर्जापुर सहित अन्य जगहों जाने से परहेज कर रहे  हैं। 

विज्ञापन
Exclusive: People keeping distance from trains due to protest against Agneethap scheme, 110 reservation tickets canceled within four days
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निनपथ योजना का विरोध रेलवे पर भारी पड़ रहा है। आलम यह है कि पिछलें चार दिनों के अंदर ही बिहार, पश्चिम बंगाल, इलाहाबाद, मिर्जापुर, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य जगहों के सैकड़ो आरक्षण टिकट रदद हो चुके है, जबकि ट्रेनों में भी प्रतिदिन यात्रियों की संख्या घट रही है। इससे रेलवे को राजस्व में नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर इस समय अप-डाऊन आठ ट्रेनें संचालित है। जिनमें प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते है, लेकिन जब से सेना में युवाओं की चार वर्ष की संविदा पर भर्ती के लिए अग्निनपथ योजना शुरू हुई, तब से रेलवे प्रशासन को हानि पहुंच रही है। योजना के विरोध के चलते ट्रेनों में आगजनी की घटना यात्रियों के दिलो-दिमाग पर बस गई है, जिस कारण यात्री अपने गृह जनपद से अन्य जनपदों व राज्यों में जाने से परहेज कर रहे है।
विज्ञापन


चार दिनों के अंदर रदद हो चुके है 110 आरक्षण टिकट, रिर्टन करनी पड़ी लाखों की धनराशि
अग्निनपथ योजना का विरोध इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछलें चार दिनों के अंदर 110 से अधिक आरक्षण टिकट यात्री रदद करा चुके है। आरक्षण टिकट खिड़की पर तैनात र्क्लक सचिन कुमार ने बताया कि पिछलें चार दिनों के अंदर बिहार, पश्चिम बंगाल, इलाहाबाद, मिर्जापुर, दिल्ली, राजस्थान सहित कई जगहों से 110 यात्री अपने आरक्षण टिकट रदद करा चुके है। जिस कारण लगभग डेढ़ लाख की धनराशि वापस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, रोड पर मची चीख-पुकार, 12 से ज्यादा लोग घायल

ट्रेनों में भी घटती जा रही यात्रियों की संख्या, रोजाना 15 हजार का नुकसान
अग्निनपथ योजना के विरोध का असर इस कदर है कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली अप-डाउन 8 ट्रेनों में रोजाना यात्रियों की संख्या घट रही है। बुंकिग पर्यवक्षेक विश्व जीत के अनुसार जब से अग्निनपथ योजना का विरोध हुआ है, तभी से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटकर आधी रह गई है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर प्रतिदिन 2000 से अधिक यात्री आवागमन करते थे, लेकिन विरोध के बाद यह संख्या घटकर अब 900 से 1000 हो गई है। यानी प्रतिदिन 15 हजार का राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।

ये बोले स्टेशन अधीक्षक 
स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि अग्निनपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध के चलते सोमवार को दो ट्रेनें रदद रही। जिसमें एक ट्रेन नंबर 01617 व एक ट्रेन नंबर 01618 शामिल है। विरोध के चलते ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या पर असर पड़ रहा है। आरक्षण टिकट भी यात्री रदद करा रहे है।

योजना के विरोध में युवाओं ने हाईवे को किया था अवरुद्ध, कलेक्ट्रट पर भी हुआ था हंगामा
उल्लेखनीय है कि अग्निनपथ योजना के विरोध में कुछ दिन पूर्व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर युवाओं ने जमकर हंगामा किया था और पुलिस बैरिकेंडिग लगाकर हाईवे भी अवरूद्व किया था। वहीं रालोद सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने कलेक्ट्रट पर भी हंगामा-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed