फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examination center will be built only if there is a 10 feet wide path

10 फ़ीट चौड़ा रास्ता होगा तो ही बनेगा परीक्षा केंद्र

Fri, 11 Dec 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Examination center will be built only if there is a 10 feet wide path
10 फीट चौड़ा रास्ता होगा तो ही बनेगा परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर 10 फीट चौड़ा रास्ता होना अनिवार्य किया गया है। शासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनने वाले परीक्षा केंद्रों के मानकों में बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए रास्ते होना अनिवार्य था लेकिन इस बार इस रास्ते की चौड़ाई भी 10 फीट होनी अनिवार्य कर दी गई है। शासकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को इस नियम में छूट दी गई है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में बिजली के तारों का भी ध्यान दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि स्कूलों में जनरेटर की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। इसके अलावा जिन स्कूलों के शिक्षण कक्ष की खिड़कियां मुख्य सड़क या पतली गलियों में खुली हों, उसे भी केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिले में 371 स्कूलों ने परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन किया है। इनकी सत्यापन रिपोर्ट 20 दिसंबर तक देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed