{"_id":"6015c7308ebc3e08b04aa6db","slug":"exam-centers-made-up-to-19-kilometers-away-meerut-news-mrt523003774","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 किलोमीटर तक दूर बना दिए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 किलोमीटर तक दूर बना दिए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
मेरठ। मवाना कृषक इंटर कॉलेज का सेंटर करीब 19 किलोमीटर दूर लगा दिया है, इसी तरह दौराला के इंटर कॉलेज का सेंटर भी 15 किलोमीटर से ज्यादा लगाया गया है। जबकि मानकों के अनुसार 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए।
इसी तरह कुछ ऐसे स्कूल भी परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं, जहां सही से फर्नीचर भी नहीं है और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी नहीं है। इस तरह 80 से ज्यादा आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आई हैं, जिसमें परीक्षा केंद्रों को बदले जाने की मांग की गई है। इन आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, इनको परखा जाएगा और उसके बाद परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड के तहत 2021 में होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के 117 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार 87297 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि परीक्षा कब से होंगी, लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल-मई में परीक्षा हो सकती हैं। पिछले साल यहां 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि इस संबंध में 30 जनवरी तक आपत्तियां दाखिल करने का समय था। काफी आपत्ति आई है इन पर विचार किया जाएगा और जो परीक्षा केंद्र मानकों के विपरीत बन गए हैं, उनमें बदलाव करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा जाएगा।