फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even after one and a half years, no trace of Bhupendra was found

Meerut News: डेढ़ साल बाद भी भूपेंद्र का नहीं लगा सुराग

Tue, 06 Jan 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Even after one and a half years, no trace of Bhupendra was found
दौराला। डेढ़ साल पहले दोस्तों के साथ कांवड़ लेने गया मछरी गांव निवासी भूपेंद्र लापता हो गया था। अबत तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पिता ईलम सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2024 को उसका बेटा भूपेंद्र कांवड़ लेने गया था। उसके सभी दोस्त तो वापस आ गए थे लेकिन भूपेंद्र नहीं लौटा। दोस्तों से काफी पूछताछ की, साथ ही युवक की तलाश भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाने के बार-बार चक्कर लगाने पर पुलिस ने 8 अक्तूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की। कुछ दिन तक पुलिस ने दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की। परंतु अब मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। परिजन थाने से लेकर एसएसपी तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। परिजनों ने भूपेंद्र की जल्द बरामदगी की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस युवक की तलाश के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed