{"_id":"6ae0b5932ca192f88c0a42b0","slug":"epfo-releted-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1341372-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 70 में से 69 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 70 में से 69 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
Note... अन्य जिलों के ध्यानार्थ
.. मेरठ सहित नौ जिलों में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मौके पर ही सुनी गईं कर्मचारियों और नियोक्ताओं की समस्याएं
...ईपीएफओ ने रोजगार योजना समेत चार योजनाओं की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले नौ जिलों में मंगलवार को निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से 69 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। केवल बुलंदशहर जिले में एक शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
कार्यक्रम मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में आयोजित किया गया। मेरठ में छह, सहारनपुर में सात, मुजफ्फरनगर में आठ, शामली में 11, बिजनौर में 11, बागपत में तीन, बुलंदशहर में चार, हापुड़ में नौ और गाजियाबाद में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद में सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ईपीएफओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियोक्ताओं और सदस्यों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई), कर्मचारी नामांकन अभियान-2026, विश्वास योजना और एमनेस्टी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
विज्ञापन
कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 का उद्देश्य ऐसे पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ के दायरे में लाना है, जो विभिन्न कारणों से अब तक इसकी सदस्यता से वंचित हैं। वहीं, विश्वास योजना के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार क्षतिपूर्ति और संबंधित देयताओं में राहत देने का प्रावधान है। एमनेस्टी योजना के माध्यम से ऐसे छूटप्राप्त प्रतिष्ठानों को ईपीएफओ के नियमों के अनुरूप नियमित होने का अवसर दिया जा रहा है, जो अभी तक पूरी तरह से प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।