{"_id":"5f4c09808ebc3e17674f2f21","slug":"entry-will-be-done-at-the-center-in-jee-main-from-7-am-city-news-mrt4988414145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस में सुबह सात बजे से होगा केंद्र पर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस में सुबह सात बजे से होगा केंद्र पर प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कई महीनों से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं मंगलवार से जेईई मेंस की परीक्षा दे सकेंगे। छात्र-छात्राओं को नौ बजे से होने वाली परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से एंट्री दी जानी शुरू हो जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से छह बजे तक होगी। गेट बंद होने के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को सेंटर पर नए मास्क और ग्लव्ज दिए जाएंगे। कहीं भी विद्यार्थी या उसके एडमिट कार्ड की मैन्युअल चेकिंग नहीं होगी। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी।
मेरठ में जेईई मेंस की परीक्षा के लिए गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि में एक सितंबर से छह सितंबर तक दोनों पालियों में 3800 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे। पहले दिन एक सितंबर को बी आर्क के लिए परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर अलग-अलग तिथि के हिसाब से बुलाया गया है। रोजाना दोनों पालियों में पांच सौ से छह सौ तक अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे जेईई मेन एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सेंटरों पर मेन गेट पर एंट्री से लेकर लैब तक कई जगहों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की प्रत्येक पाली के बाद लैब में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। विद्यार्थी घर से मास्क लगाकर जाएं। हर सेंटर पर भी मास्क और ग्लव्ज की सुविधा दी गई है।
नहीं लाएं कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स घड़ी आदि नहीं लेकर जा सकते हैं। कोविड-19 में हो रही परीक्षा के मद्देनजर सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखें। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे ही सेंटर पर पहुंच जाएं। अगर फीवर है तो उसकी जानकारी एंट्री करते वक्त मेन गेट पर दें। 12वीं कक्षा के प्रवेश पत्र, परीक्षा के प्रवेश पत्र के अलावा अपनी आईडी आधार कार्ड भी लेकर जाएं।