{"_id":"6aa559777cf3605f9803561f","slug":"ensure-compensation-for-damaged-crops-and-get-a-concrete-drain-constructed-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108659-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाओ, पक्का नाला बनवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाओ, पक्का नाला बनवाओ
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव टीकरी में जलभराव से खराब फसल को दिखाते किसान फोटो संवाद
मुंसफगढ़ और टिकरी पहुंचे तहसील अफसरों को किसानों ने दिखाई जलभराव से प्रभावित फसलें
किसानों का दावा-जलभराव से प्रभावित हुई 3000 बीघा फसल
डीएम के निर्देश पर पहुंची तहसील की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। ग्राम मुंसफगढ़ और टिकरी के खेतों में हुए भारी जलभराव से लगभग 3000 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसानों की इस बड़ी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कमिश्नरी घेराव के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिलाधिकारी ने इसे संज्ञान में लेते हुए शनिवार को दोनों गांवों में तहसील अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा।
तहसीलदार सदर रवि प्रजापति, सिंचाई विभाग के एई राजेश, बीडीओ मुकेश और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को जानी ब्लॉक के मुंसफगढ़ और टिकरी गांव के खेतों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ भारी संख्या में स्थानीय किसान भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जलभराव के कारण प्रभावित फसलें दिखाई। किसानों ने अधिकारियों से प्रभावित फसलों का तत्काल सही आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि हर साल होने वाले जलभराव की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए पक्के नाले का निर्माण कराया जाए।
तहसीलदार सदर रवि प्रजापति ने आश्वासन दिया कि वे स्थल निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही जिलाधिकारी को सौंप देंगे, ताकि आगे की उचित कार्रवाई शुरू की जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनू टिकरी, सुरेंद्र , ओमवीर, वीरेंद्र, अंशुल, हरेंद्र, विनय, डीके आदि मौजूद रहे।