{"_id":"5bc1db59bdec22698d6913ea","slug":"engineering-students-created-unique-robot-will-help-in-fire-extinguishing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाया अनोखा रोबोट, आग बुझाने में करेगा मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाया अनोखा रोबोट, आग बुझाने में करेगा मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के छात्रों की टीम ने एक फायर फाइटिंग रोबोट बनाया है। छात्र अनु सिरोही, तैयब अहमद, दिलशाद खान, प्रतीक शर्मा की टीम ने द्वारा तैयार किया गया ये रोबोट आग बुझाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
ये रोबोट आग लगने की जगह पर ऐसी जगह भेजा जा सकता है जहां पर दमकलकर्मियों को पहुंचने में आसानी होती है। इसके बाद ये इस बात का संकेत भी देगा कि भीतर कोई व्यक्ति तो फंसा हुआ नहीं है। इसमें ब्लूूट्रूथ मॉड्यूल लगाया गया है, जो रेडियो फ्रीकवेंसी पर काम करता है।
विज्ञापन
इसे किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल से संचालित किया जा सकता है। इस रोबोट में 12 वोल्ट की बैटरी लगी है। इससे रोबोट तीन घंटे तक कार्य कर सकता है। छात्रों ने इसका डिजाइन सहायक प्राध्यापक डॉ. अरविंद पांडे के निर्देशन में तैयार किया है। इसको टीम अभी ओर भी अपग्रेड कर रही है, ताकि भीषण आग में इसको नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/