फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: engagement broke down for bike

सगाई में बाइक नहीं मिलने पर शादी से तीन दिन पहले तोड़ा रिश्ता, लड़की के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Sat, 27 Jun 2020 11:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: engagement broke down for bike
शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लड़के वालों ने शादी से तीन दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। वहीं, तैयारियों में जुटे लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


परतापुर क्षेत्र के गांव अच्छरोंडा निवासी व्यक्ति की पुत्री का रिश्ता चुड़ियाला निवासी युवक से तय हुआ था। उनकी शादी 29 जून को तय थी। युवती के परिजनों ने सगाई में सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए। आरोप है कि सगाई के दिन से ही वर पक्ष द्वारा अधिक कैश और बाइक की मांग की जा रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को युवक का पिता कुछ लोगों को लेकर युवती के घर पहुंचा। उन्होंने दहेज में बाइक नहीं देने पर खरीखोटी सुनाईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board Result 2020: मेरठ के 86 हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार, फेल हों या पास... न हों उदास
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रिश्ता तोड़ने की जानकारी देकर चले गए। उधर, रिश्ता टूटने की जानकारी पाकर शादी की तैयारियों में जुटे वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed