फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   End done with street corner for road safety

सड़क सुरक्षा के लिए किया नुक्कड़ नाटक से किया प्रेरित

Sat, 13 Feb 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
End done with street corner for road safety
सड़क सुरक्षा के लिए किया नुक्कड़ नाटक से किया प्रेरित
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रोडवेज मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को भैसाली बस अड्डे पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से रोडवेज चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही चालकों व परिचालकों को सड़क दुर्घटना रोकने के लिए तय गतिसीमा में बस चलाने और यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने के साथ ही महिला यात्रियों का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एआरएम भैसाली डिपो राजेश कुमार, आरटीओ प्रवर्तन राजेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, परतापुर स्थित जय कुमार-अरुण कुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा शोरूम पर नेशनल रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतेंद्र राय, मुख्य प्रशिक्षक यातायात सुनील कुमार शर्मा, एमडी मोहित जैन, सीईओ सुरेंद्र सिंह, जीएम सर्विस रवि पाठक, अशोक चौहान ने संयुक्त रुप से की। छात्रा अंशु ने दुपहिया वाहन में हेलमेट और चार पहिया में सीट बेल्ट का महत्व बताया। कार्यक्रम में यातायात के नियमों का पालन करने सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर रहेगी इसकी शपथ ली गई। इस दौरान स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया, जिसमें ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, पल्स, वजन आदि की जांच की गई। केएमसी के चिकित्सक डॉ. निशांत सिंह, डॉ. नलिनी सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed