फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachment removed from railway road intersection to football square

रेलवे रोड चौराहा से फुटबॉल चौक तक हटवाया अतिक्रमण

Fri, 05 Sep 2025 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from railway road intersection to football square
फुटबॉल चौक से रेलवे रोड चौराहे तक हटाया अतिक्रमण। पांच कार सीज
मेरठ। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने रेलवे रोड चौराहे से लेकर फुटबॉल चौक तक दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही नो पार्किग में खड़ी पांच कार को सीज किया गया। वहीं, 15 कारों के चालान भी पुलिस ने किए। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि यदि फिर से अतिक्रमण किया तो मुकदमा दर्ज कर सामान जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी भी मच गई हालांकि जिनके वाहनों के चालान किए गए उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि फुटबॉल चौक से रेलवे रोड तक दोनों ओर अतिक्रमण पांच दिन पहले हटा दिया गया था, लेकिन कुछ दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया। इसके चलते टीम यहां दोबारा पहुंची। चालान और वाहन सीज करने को लेकर पुलिस से वाहन स्वामियों की नोकझोंक भी हो गई। कुछ दुकानदारों ने चबूतरे बाहर निकाल रखे हैं, उन्हें जल्द तोड़ने की चेतावनी भी दी गई। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed