फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter : Police shot dead 20 thousand prize crooks

मुठभेड़ : 20 हजार के इनामी को जांबाज अफसर ने मारी गोली

Sun, 05 Nov 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Encounter : Police shot dead 20 thousand prize crooks
मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम बुढ़ाना रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश वसीम को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। कार्रवाई के दौरान एक उप निरीक्षक भी गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश का एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पढ़ें : मुठभेड़ : योगी के जांबाज पुलिस अफसरों ने इनामी बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम शनिवार शाम बुढ़ाना मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां से गुजरे। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से दरोगा राधेश्याम घायल हो गए। सूचना पर शहर कोतवाली समेत शहर के सभी थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस लगातार बदमाशों का पीछा करती रही। बुढ़ाना मोड़ से आगे बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गोली लगने बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वसीम पुत्र ननवा निवासी किदवईनगर, खालापार बताया। एसआई और बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 50 हजार का ईनामी फुरकान ढेर

पकड़ा गया बदमाश वसीम शातिर अपराधी है

Encounter : Police shot dead 20 thousand prize crooks
वसीम के परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश वसीम शातिर अपराधी है। वह किदवईनगर में हुई एक लूट की घटना में वांछित था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उस पर लूट, डकैती आदि संगीन धाराओं के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।

वसीम को मुठभेड़ में गोली लगने की खबर पाकर उसके परिजनों ने शिवचौक पर आकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस ने उसे उठाकर फर्जी मुठभेड़ दर्शाई है। हंगामे की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed