फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter : Police firing among criminals, one arrested

Encounter : पुलिस-बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक दबोचा

Thu, 26 Oct 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Encounter : Police firing among criminals, one arrested
मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में लूट के लिए जा रहे बदमाशों की पुलिस से नागल रोड पर टपरी फाटक के साथ मुठभेड़ हो गई। कई राउंड फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाश का एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में पुंवारका चौकी प्रभारी मुकेश दिनकर भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात कोतवाली देहात पुलिस टपरी से नागल रोड पर ग्राम कपासा कपासी मार्ग पास शराब फैक्ट्री के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध लोग एक बाइक पर आते नजर आए। पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसमें वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। 
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में पुंवारका पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार दिनकर भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ ही दरोगा को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 50 हजार का ईनामी फुरकान ढेर

आरोपी के पास से बाइक और तमंचा बरामद किया

Encounter : Police firing among criminals, one arrested
मुठभेड़ में दरोगा घायल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सोनू कुमार निवासी ग्राम मच्छरहेड़ी थाना नकुड़ है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं।  
 
एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं सोनू पर
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सोनू के विरुद्ध सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। जिनमें तीन मामले नकुड़ में एवं तीन गागलहेड़ी थाना में दर्ज हैं। 
 
पढ़ें : एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर की तेरहवीं पर सांसद ने किया ऐलान

गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा 
एसएसपी बबलू कुमार ने बदमाश सोनू को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। टीम में एसआई यादराम सिंह, मुकेश कुमार दिनकर, गौरव राणा, सचिन कुमार, सोनू, मोहसिन, मनीश शामिल हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed