{"_id":"5ba12c2d867a557f551a16d2","slug":"encounter-in-shamli-and-shoot-accused-of-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने एक बदमाश को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने एक बदमाश को मारी गोली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी मिल रही है कि अभी तीन बदमाश खेतों में छिपे हैं। पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर रखी है और कांबिंग की जा रही है। घायल हुए बदमाश का अभी नाम पता नहीं चल सका है। यह मुठभेड़ थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल में हुई।
विज्ञापन
बता दें कि सीओ थानाभवन और पुलिस अधीक्षक सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने घायल सिपाही से जानकारी लेने के साथ ही घायल बदमाश से पूछताछ की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/