फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Saharanpur, killing one of accused and shot the child

यूपी: मुकीम काला गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक को उतारा मौत के घाट

Mon, 20 Aug 2018 10:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Saharanpur, killing one of accused and shot the child
बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस और साइड में खड़ी बदमाशों की कार - फोटो : अमर उजाला

जमानत पर छूटकर आए युवक पर मुकीम काला गैंग के बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान 11 साल के बच्चे को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश अपने वाहन छोड़कर ईख के खेत में घुस गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक को दबोच लिया और मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


घटना यूपी के सहारनपुर जिले की है। जहां रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव तुरमतखेड़ी में फरीद दो दिन पूर्व जेल से छूटकर गांव आया था। सोमवार को करीब शाम 6 बजे एक कार में आधा दर्जन व बुलेट पर तीन बदमाश हथियारों से लैस होकर फरीद के मकान में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली नाहिद (11 वर्ष) पुत्र मुस्तकीम को जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए। लोगों को देखते ही बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर भाग खड़े हुए और तीन अन्य बुलेट पर सवार होकर भागने लगे तो उनकी बाईक कीचड़ में फिसलने से गिर पड़ी। बुलेट को छोड़ बदमाश ईंख के खेत में जा घुसे। जबकि कार सवार बदमाश भी कार छोड़ कर ईंख के खेत में घुस गए।

विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ईंख के खेत को चारों ओर से घेर लिया। काफी देर बाद ग्रामीणों ने ईंख के खेत में छिपे एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने किसी तरह से बदमाश को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। कांबिग के दौरान कुछ देर बाद एक और बदमाश को भीड़ ने धर दबोचा। मौके पर जमा भारी भीड़ ने बदमाश को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।  

मौके पर गांव तुरमतखेडी व ढाकादेवी गांव के लोग बड़ी संख्या में पुलिस के साथ मौजूद हैं। ईंख से भी लगातार फायरिंग की आवाज आ रही है। ग्रामीणों व पुलिस ने ईंख को घेर रखा है ग्रामीणों के मुताबिक अभी ईख में चार बदमाश छिपे हैं।

मुकीम काला गैंग के हैं बदमाश 
फरीद के भाई मनव्वर ने बताया कि जिस बदमाशों ने उनके घर पर आकर हमला किया है वह मुकीम काला गैंग से जुड़े हैं उन्होंने उनके भाई खालिद की 21 अप्रैल वर्ष 2014 को घर पर आकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में तीन बदमाश जेल में बंद है। उसने कहा कि अभी हाल में उसने जेल में बंद बदमाशों के खिलाफ गवाही दी है। इसी पुरानी रंजिश के चलते आज बदमाशों ने एक महिला को साथ लेकर घर पर आकर फरीद सहित अन्य परिवार वालों को जान से मारने का प्रयास किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed