फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Meerut and police officers shooted of accused

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने दो इनामी बदमाशों को मारी गोली

Wed, 26 Sep 2018 01:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 26 Sep 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Meerut and police officers shooted of accused
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां देर रात मेरठ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जांबाज अफसरों ने हजार के इनामी बदमाश को गोली मार दी। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, हस्तिनापुर में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यहां पुलिस ने 15 हजार के इनामी को गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह पुलिस टीम को लेकर पीर बाबा वाला रोड फतेहउल्लेपुर में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो युवकों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी शादाब पुत्र इस्तेयाक निवासी रशीदनगर लिसाड़ीगेट है। उसका साथी हुसनैन भाग गया। पुलिस ने बताया कि शादाब पशु तस्कर है। वह लूट करने के लिए ही जा रहा था। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। शादाब पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। उस पर मसूरी गाजियाबाद से गैंगस्टर लगी हुई है। दो साल से वह फरार चल रहा था। मुठभेड़ की जानकारी पर एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ कोतवाली भी मौके पर पहुंच गए थे। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने कांबिंग कराई, लेकिन सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

हस्तिनापुर में भी मुठभेड़, इनामी घायल
हस्तिनापुर-गणेशपुर मार्ग पर मंगलवार को मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश के पैर में पुलिस की गोली जा लगी। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मवाना थानाक्षेत्र के सठला गांव निवासी बबलू उर्फ नकीब पुत्र बाबू कुरैशी अपने साथी सुहेब पुत्र अमीर अहमद के साथ मंगलवार को हस्तिनापुर जा रहा था। सत्संग स्थल के समीप चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर वह भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों का पीछा किया। जिस पर वह जंगल में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी की तो नकीब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ मवाना अखिलेश भदौरिया भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक बदमाश अपने साथी के साथ जंगल में छिपा रहा और पुलिस पर रुक रुककर गोलियां चलाता रहा। जवाबी फायरिंग में नकीब के बाएं पैर में गोली लग गई, जिस कारण वह घायल हो गया। नकीब के गोली लगने के बाद सुहेब मौका पाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि नकीब पर 15 हजार का इनाम था। उस पर गोकशी व तस्करी समेत कई मुकदमे हस्तिनापुर व मवाना में दर्ज है। 

तब भाग निकले थे
पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों ने पशु चोरी और गोतस्करी के लिए गैंग बना रखा है। 12 जुलाई 2018 को ग्राम गजूपुरा से पशु चोरी करते समय इनके एक साथी राजकुमार पुत्र मंगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जबकि उक्त दोनों बदमाश व इनका साथी राहुल निवासी ग्राम पाली ग्रामीणों के कब्जे से भाग निकले थे। तभी से पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी।  सीओ मवाना अखिलेश भदौरिया का कहना है कि दो माह से पुलिस बबलू उर्फ नकीब व सुहेब की तलाश कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दोनों ने फायरिंग कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed