फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में फिर मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने दो बदमाश दबोचे, ब्रीफकेस से मिले 10 लाख, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Sep 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 19 Sep 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
encounter Again in UP police team arrested two badmash with a briefcase of 10 lacks
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को मौके से बाइक, तमंचा और एक ब्रीफकेस बरामद हुआ है।  देखें मुठभेड़ की खास तस्वीरें:-
loader
encounter Again in UP police team arrested two badmash with a briefcase of 10 lacks
घायल बदमाश से जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
थाना भवन क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल में मंगलवार रात 9  बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है। एक बदमाश व एक सिपाही गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, तीन बदमाश खेतों में छिप गए, जिन्हें गिरफ्तारी को देर रात तक कांबिंग चलती रही। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार थानाभवन अस्पताल में घायल बदमाश से पूछताछ करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रीफकेस से बरामद हुए दस लाख

encounter Again in UP police team arrested two badmash with a briefcase of 10 lacks
मुठभेड़ में घायल सिपाही व बदमाशों से बरामद हुआ नोटों से भरा ब्रीफकेस - फोटो : अमर उजाला
 मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास 10 रुपये लाख रुपये से भरा ब्रीफकेस बरामद हुआ है।  आशंका है कि बदमाश यह रकम किसी से लूटकर लाए थे। बदमाशों से दिल्ली व हरियाणा नंबर की दो बाइक, तमंचे और कारतूस के अलावा खोके भी बरामद हुए। घायल बदमाश दभेड़ी- बुढ़ाना निवासी इरफान व दूसरा बदमाश सहारनपुर का शहजाद बताया है।

मुखबिर से पुलिस मिली थी बदमाशों की सूचना

encounter Again in UP police team arrested two badmash with a briefcase of 10 lacks
मुठभेड़ सथल पर बदमाशों की तलाश करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर में पुलिया के पास कुछ बदमाश खड़े हैं। इस पर थानाभवन थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पीछ करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। 
विज्ञापन

टांग में लगी गोली

encounter Again in UP police team arrested two badmash with a briefcase of 10 lacks
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे टांग में गोली लगने पर एक बदमाश गिर पड़ा। जबकि उसके तीन साथी खेत में छिप गए, जिनकी तलाश में देररात तक कांबिंग हुई। इस दौरान घायल बदमाश और सिपाही को पुलिस ने थानाभवन सीएचसी पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ थानाभवन अरविंद सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed