{"_id":"6a0c7376f985e24318029509","slug":"employees-protest-against-the-chaos-in-census-training-skip-meals-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112386-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जनगणना प्रशिक्षण में अव्यवस्था पर कर्मचारियों का विरोध, भोजन छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जनगणना प्रशिक्षण में अव्यवस्था पर कर्मचारियों का विरोध, भोजन छोड़ा
विज्ञापन
सरधना। बीआरसी परिसर में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को अव्यवस्थाओं को ले
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बीआरसी परिसर में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को अव्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। भीषण गर्मी और खराब इंतजामों से परेशान शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने भोजन का बहिष्कार करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों का कहना था कि हॉल में गर्मी से राहत के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। खिड़कियों से आ रही तेज धूप के कारण बैठना मुश्किल हो रहा था। पीने के पानी की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं थी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दोपहर के भोजन में बेहद खराब गुणवत्ता का खाना दिया गया। पॉलिथीन में दो भटूरे और थोड़े से छोले दिए जाने पर कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। उनका कहना था कि शासन स्तर से भोजन के लिए पर्याप्त बजट जारी किया जाता है लेकिन व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है।
नाराज कर्मचारियों ने भोजन लेने से इन्कार कर दिया और कुछ समय के लिए प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रशिक्षण दोबारा शुरू कराया गया। हालांकि अधिकांश कर्मचारियों ने भोजन नहीं किया। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार से प्रशिक्षण स्थल पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर कराई जाएंगी।