फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on strengthening the organization during the interaction with dedicated workers.

Meerut News: आत्मीय कार्यकर्ता संवाद में संगठन की मजबूती पर बल

Thu, 23 Jul 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization during the interaction with dedicated workers.
पूर्व जिलाध्यक्ष की मैंगो पार्टी में पहुंचे रालोद नेता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बा स्थित नूर मिलन मैरिज होम में बृहस्पतिवार को रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ की ओर से मैंगो पार्टी तथा आत्मीय कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रालोद के संगठन राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
इस दौरान त्रिलोक त्यागी ने कहा कि सामाजिकता सद्भाव के प्रति समर्पित ऐसे आयोजन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, संवाद और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता को भी नई ऊर्जा प्रदान करते है। चौधरी चरण सिंह ने कृषि उपज बाजार विधेयक पेश किया, जिसका उद्देश्य व्यापारियों के शोषण से किसानों के हितों की रक्षा करना था। उनका मानना था ग्रामीण विकास और कृषि ही भारत की असली ताकत है। वरिष्ठ रालोद नेता विनय मल्हापुर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर ही देश का विकास होगा। युवा उनके आदर्शो को जीवन में ग्रहण करें। मतलूब गौड ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक बाफ़र, बुद्ध कुमार, पूर्व मंत्री लखीराम नागर, विनय मल्हापुर, ऋचा सिंह, संगीता दोहरे, विजेंद्र निशंक, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज , ओडी त्यागी, सतीश त्यागी, अमित त्यागी, विनय प्रधान, आबिद इशाक, सुभाष जाटव, शुभम् त्यागी, नीरज त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed