फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on farmer-laborer participation at RLD conference

Meerut News: रालोद के सम्मेलन में किसान-मजदूर भागीदारी पर जोर

Sat, 17 Oct 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on farmer-laborer participation at RLD conference
सरधना। गांव छुर में रालोद का सामाजिक समरसता सम्मेलन में शामिल संजय रसूलपुर व पदा​धिकारी। संवाद
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव छुर में शनिवार शाम राष्ट्रीय लोकदल ने सामाजिक समरसता सम्मेलन किया। रालोद नेता संजय रसूलपुर के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज में समानता और सौहार्द के लिए भेदभाव दूर करने को आवश्यक बताया।
विज्ञापन

संजय रसूलपुर ने कहा कि रालोद की राजनीति किसान, मजदूर, गरीब और वंचित वर्गों के हितों को आवाज देती है। यह समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच पर आधारित है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का उल्लेख किया। संजय ने बताया कि गांव, किसान और ग्रामीण समाज की मजबूती देश के विकास से जुड़ी है। उन्होंने सामाजिक एकता का संदेश देने पर जोर दिया। सम्मेलन में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष अनिकेत त्यागी, एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed