फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emperor Mihir Bhoj Memorial Gate was covered with flax, villagers unveiled it

Meerut News: सम्राट मिहिर भोज स्मृति द्वार पर फ्लैक्स ढकवाया, ग्रामीणों ने किया अनावरण

Mon, 15 Sep 2025 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Emperor Mihir Bhoj Memorial Gate was covered with flax, villagers unveiled it
सरधना। गांव सलावा में सम्राट मिहिर भोज स्मूति द्वार का अनावरण करते युवा। ग्रामीण
- सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं को लेकर पुलिस रही अलर्ट मोड पर
विज्ञापन

सरधना। सलावा गांव में नवनिर्मित स्वागत द्वार पर सम्राट मिहिर भोज का नाम क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज लिखे फ्लैक्स के चलते माहौल संवेदनशील हो गया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही प्रशासन सतर्क हो गया। रविवार रात को ही पुलिस ने फ्लैक्स को पॉलिथीन से ढकवा दिया। सोमवार शाम युवाओं की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर फ्लैक्स का अनावरण कर दिया।
ग्राम प्रधान बंटी सोम ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर पहले से ही एक स्वागत द्वार था, जिस पर एक ओर महाराणा प्रताप और दूसरी ओर क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज का नाम अंकित था। हाल ही में द्वार का पुनः निर्माण कर नया फ्लैक्स लगाया गया, जिसमें केवल सम्राट मिहिर भोज को दर्शाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को फ्लैक्स लगाने के बाद सोमवार शाम अनावरण करने की योजना थी, लेकिन रविवार रात कुछ ग्रामीणों ने द्वार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दीं, जिससे विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। मामला संज्ञान में आते ही सरधना पुलिस रात में ही गांव में पहुंची और एहतियात के तौर पर द्वार पर लगे फ्लैक्स को पॉलिथीन से ढकवा दिया। साथ ही, ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि यह कदम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन उठाया गया, ताकि स्थिति तनावपूर्ण न हो सके।
विज्ञापन

सोमवार शाम जैसे ही अनावरण का समय नजदीक आया, ग्रामीण युवाओं की भीड़ द्वार के पास जमा होने लगी। मौके पर सरधना और सरूरपुर पुलिस भी पहुंची, लेकिन इससे पहले कि कोई कार्रवाई होती, भीड़ ने स्वयं फ्लैक्स का अनावरण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम पर प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। फ्लैक्स को केवल अधिकारियों के निर्देश पर ढकवाया गया था, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या तनाव की स्थिति न बने। सोमवार शाम ग्रामीणों और युवाओं की मौजूदगी में द्वार का अनावरण कर दिया गया।

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया था। सोमवार शाम पुलिस की उपस्थिति में युवाओं ने पॉलिथीन हटाकर फ्लैक्स का अनावरण किया। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed