फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electrical workers returned to work after 62 hours, supply will be smooth from today

Meerut News: 65 घंटे बाद काम पर लौटे विद्युत कर्मचारी, आज से सुचारु होगी आपूर्ति

Mon, 20 Mar 2023 08:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2023 08:36 AM IST
सार

लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से समझौता वार्ता के बाद विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्यों ने 65 घंटे बाद हड़ताल समाप्त कर दी। ऊर्जा भवन पर चल रहा धरना भी समाप्त हो गया। सभी संविदा कर्मचारियों को अब विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Electrical workers returned to work after 62 hours, supply will be smooth from today
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से समझौता वार्ता के बाद विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्यों ने 65 घंटे बाद हड़ताल समाप्त कर दी। ऊर्जा भवन पर चल रहा धरना भी समाप्त हो गया। सभी संविदा कर्मचारियों को अब विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगा दिया गया है। हालांकि अभी विद्युत व्यवस्था पटरी पर लौटने में 24 घंटे लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हड़ताल के कारण रविवार को भी शहर और देहात के कई क्षेत्रों में सुबह से शाम तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। कंकरखेड़ा, शिवपुरी, मोदीपुरम, मोहिउद्दीनपुर, साकेत, शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से गंगाजल की भी आपूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक दिलमणि थपलियान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे से विद्युत कर्मचारियों ने 72 घंटे के लिए हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारी ऊर्जा मंत्री के साथ हुए पूर्व में हुए समझौते के क्रियान्वयन के लिए हड़ताल कर रहे थे। मगर कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई थीं। रविवार को एक बार फिर से लखनऊ में वार्ता के बाद समझौते के क्रियान्वयन का आश्वासन ऊर्जा मंत्री द्वारा दिया गया है। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि पहले कर्मचारियों को उन स्थलों पर लगाया गया है, जहां बिजली आपूर्ति ज्यादा प्रभावित रही। इससे पहले धरने में समिति के संयोजक रोहित, आरए कुशवाह, सुमित पाल, राजेन्द्र बहादुर समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में प्रभावित रही आपूर्ति
रविवार को भी शहर से लेकर देहात तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मोदीपुरम, साकेत, सिविल लाइन, काठ का पुल, जागृति विहार, मोहिउद्दीनपुर, तोपखाना, घंटाघर, विकासपुरी समेत कई क्षेत्रों में सुबह के समय भी बिजली नहीं रही। इस कारण इन क्षेत्रों में गंगाजल की भी आपूर्ति नहीं हो सकी। नलकूपों से पानी सप्लाई बाधित हुई। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। जागृति विहार में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित रही और रविवार सुबह 11 बजे तक सुचारु हो पाई। इस कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

50 से अधिक गांवों में ठीक नहीं हुए फाल्ट
सिसौली, खरखौदा, सिसौली, पीपलीखेड़ा, बिजौली, सियाल, गौकलपुर समेत 50 से अधिक गांवों में रविवार को भी बिजली गायब रही। इन सभी गांवों में शनिवार को बारिश होने के बाद से फाल्ट ठीक नहीं हो सके। इसके अलावा कई गांवों में रविवार देर रात तक 11 केवी और 33केवी के फीडरों पर हुए फाल्ट ठीक करने का कार्य चलता रहा।

रात में भी काम करेंगे कर्मचारी
मुख्य अभियंता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सभी कर्मचारियों को रविवार दोपहर से ही कार्य पर लगा दिया गया है। शहर में काफी हद तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो चुकी है। देहात क्षेत्र में रविवार देर रात तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री से मिले विद्युत कर्मचारी
उत्तर प्रदेश ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री को दिए ज्ञापन में एससी, एसटी के साथ-साथ ओबीसी के कार्मिकों के लिए प्रोन्नति में आरक्षण को बहाल करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि एससी-एसटी वर्ग की प्रोन्नति में आरक्षण को पिछली सरकार ने समाप्त कर दिया था। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष इंजीनियर मुकेश कुमार, आशीष लाल, प्रिंस कुमार, रामबाबू, महेश चंद, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed