{"_id":"6229cc19c8716b1925761026","slug":"election-result-2022-bjp-candidate-amit-aggarwal-said-51-thousand-vaccine-1-25-lakh-will-be-like-this-abhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव परिणाम 2022: भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल बोले-51 हजार का टीका, 1.25 लाख से होगा अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव परिणाम 2022: भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल बोले-51 हजार का टीका, 1.25 लाख से होगा अभिषेक
Thu, 10 Mar 2022 03:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Mar 2022 03:29 PM IST
सार
मेरठ कैंट सीट पर 17 वे राउंड के बाद कैंट विधानसभा सीट का चुनाव पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मुड़ गया। हार निश्चित होने पर बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा मतदान केंद्र से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
अमित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल बोले की छावनी क्षेत्र के मतदाताओं ने जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास को मुख्य मुद्दा मानते हुए मतदान किया है। जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। हर बूथ से भाजपा को भारी संख्या में मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
स्वयं प्रधानमंत्री ने मेरठ की जरूरतों को समझा और उनका समाधान कराया है। 16 राउंड के बाद अमित अग्रवाल ने कहा कि 51000 का टीका हो चुका है। सवा लाख से अधिक मतों से जीत निश्चित है। अमित अग्रवाल ने कहा कि हम छावनी क्षेत्र में रहने वाला एक एक व्यक्ति से परिचित है। में जनता का परखा हुआ विधायक हु। बीते कुछ वर्षों से जो लोगों की मुख्य समस्याएं हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election Result: पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर चल रहा जबरदस्त मुकाबला, सरधना में अतुल प्रधान ने संगीत सोम को पछाड़ा
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के गले लगे बसपा प्रत्याशी
17 वे राउंड के बाद कैंट विधानसभा सीट का चुनाव पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मुड़ गया। हार निश्चित होने पर बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा मतदान केंद्र से बाहर निकल गए। मतदान केंद्र के बाहर अमित अग्रवाल को आता देख बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा ने गले लग कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। अमित अग्रवाल ने अमित शर्मा का उत्साह बढ़ाया।
सहारनपुर में मना जीत का जश्न
सहारनपुर की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह जीत गए हैं। अभी प्रशासन ने घोषणा नहीं की है। नकुड विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी सपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से 328 वोटों से आगे हैं। अभी डाक मत नहीं जुड़े हैं। सहारनपुर जनपद की रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र निम जीत गए हैं। उन्होंने बसपा के रविंद्र कुमार को करीब 20 हजार वोटों से पराजित किया है।