फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election of new vegetable market traders organization on 20th, nominations done...

Meerut News: आमिर ने एके चौधरी बनकर शादी की और दूसरी युवती से निकाह

Wed, 15 Mar 2023 10:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2023 10:08 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में नाम और अधर्म छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Election of new vegetable market traders organization on 20th, nominations done...
1933 में इस तरह के होते थे शादी के कार्ड - फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में सिंधावली गांव निवासी आमिर ने अपना नाम एके चौधरी बताकर चार साल पहले दिल्ली की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर शादी रचा ली। बाद में आमिर ने महिला पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की और अब लाखों का सामान लेकर अपने गांव आ गया। यहां उसने अपने ही धर्म की युवती से निकाह कर लिया। पीड़िता ने कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी महिला ने मंगलवार रात थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में जाॅब करती है और 2019 में इंस्टाग्राम पर एके चौधरी के नाम से संदेश आया। दोनों में दोस्ती हो गई। जुलाई 2020 में युवक महिला से मिलने के लिए दिल्ली गया। दोनों ने मूवी देखी। दोस्ती प्यार में बदल गई थी। महिला तलाकशुदा थी। नवंबर 2022 में दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली और किराये के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन


निकाह भी किया, धर्मांतरण का दबाव बनाया
महिला ने बताया कि एक साल पहले उसे पता चला कि पति का असली नाम आमिर है। उसने कहा कि तुम अपने हिंदू रिवाज के साथ रहो, लेकिन एक बार निकाह पढ़वा लेते हैं। एक मौलाना ने दोनों का निकाह पढ़ा है। अब आमिर जबरन धार्मिक पुस्तक पढ़ने का दबाव बना रहा था। उसने धर्मांतरण कराने का कई बार प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि आमिर प्लंबर का काम करता था। वह अपने काम के संबंध में चंड़ीगढ़ चली गई। वापस लौटी तो देखा कि आमिर एक युवती से फोन पर वीडियो कॉल पर बात कर रहा है। पूछा तो फोन कट कर दिया। महिला ने वापस कॉल की तो उक्त युवती ने भी आमिर के साथ निकाह की बात कही, जिसे लेकर आमिर और महिला में विवाद हो गया। आरोप है कि 20 दिन पहले आमिर दिल्ली से सारा सामान टेंपों में भरकर अपने गांव सिंधावली ले आया।


मंगलवार को महिला पहले टीपीनगर व फिर कंकरखेड़ा थाने पहुंची। महिला ने बताया कि चार साल से वह आमिर का खर्चा उठा रही थी। महिला के तीन बच्चे अपने पहले पति के साथ ही रहते हैं। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed