{"_id":"660a4633d8a64b7b390c606e","slug":"election-2024-big-loss-to-rld-national-vice-president-shahid-siddiqui-resigns-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: रैली के दिन RLD को बड़ा नुकसान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: रैली के दिन RLD को बड़ा नुकसान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
Mon, 01 Apr 2024 10:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:59 AM IST
सार
जयंत चौधरी की मेरठ में रैली के दिन बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जयंत चौधरी को अपना त्यागपत्र भेजा है।
विज्ञापन
शाहिद सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह को पार्टी और पद से इस्तीफा भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि मैं खामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता, इसलिए मैं अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने जयंत सिंह और आरएलडी में अपने साथियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि पार्टी में उपेक्षित होने के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें फिलहाल कोई तवज्जो नहीं दे रहा था। पार्टी के कार्यक्रमों में भी शाहिद सिद्दीकी को बुलाया नहीं जा रहा था। कहा जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा सौंपा है।
विज्ञापन