फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly woman attacked and injured by stray dogs in Kankar khera and referred to Delhi from Meerut

आवारा कुत्तों का आतंक: बुजुर्ग महिला को किया लहूलुहान, गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर, लोगों में दहशत

Tue, 13 Feb 2024 08:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Feb 2024 08:42 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। अब कंकरखेड़ा में आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Elderly woman attacked and injured by stray dogs in Kankar khera and referred to Delhi from Meerut
मेरठ में अवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा व आसपास के क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्ते आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। मंगलवार को भी कंकरखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, नगर निगम पर गंभीर आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बादाम मंडी निवासी लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश किसी काम से सुभाषपुरी गई थी। इसी बीच सुभाष पुरी स्थित चर्च के पास आवारा कुत्तों का झुंड खड़ा था। बुजुर्ग महिला को देखकर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला के पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं, महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह डंडे मारकर कुत्तों को वहां से भगाया।

विज्ञापन

इसके बाद कुत्तों ने कई और लोगों पर भी हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह नहीं बुजुर्ग महिला को कुत्ते से बचाया। स्थानीय निवासी अरुण पंडित, रणजीत सिंह सलूजा, सुरेंद्र सिंह, अमित अरोड़ा, करण सिंह, लकी, रूबी, सुखविंदर कौर व जसप्रीत ने बताया कि पूर्व में कई बार सभासद व नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन न तो पार्षद ने और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जिस कारण क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान वार्ड 23 के क्षेत्रवासी
कंकरखेड़ा के वार्ड 23 में आवारा कुत्तों के आतंक से क्षेत्रवासियों का रहना दूभर हो गया है। आए दिन आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर घायल करते रहते हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी कई बार लिखित में नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर रखी है। बावजूद इसके नगर निगम आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। मंगलवार को हुई घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने खाना पूर्ति करते हुए कुछ आवारा कुत्तों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

मेरठ से गंभीर हालत में महिला को दिल्ली किया रेफर
आवारा कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर जबरदस्त हमला किया। कुत्तों ने महिला के उल्टे पैर का पूरा मांस नोंच दिया। महिला के पैर की हड्डी तक दिखाई दे गई। वहीं, गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने कई जगह से नोंच रखा था। जिस कारण उनकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी।

एनजीओ के नाम पर करती है नगर निगम की टीम का विरोध
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभाषपुरी में युवतियां आवारा कुत्तों के लिए एनजीओ चलाती हैं। जिसके चलते दोनों युवतियां नगर निगम की टीम का विरोध करती है। उनकी टीम आवारा कुत्तों पर कार्रवाई करने के लिए आती है। जिसका दोनों युवतियां विरोध करती है। जिसके चलते नगर निगम की टीम कार्रवाई नहीं कर पाती है।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

बताया गया कि बुजुर्ग महिला को 11 हजार रुपये का इंजेक्शन लगना था। लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण महिला को इंजेक्शन नहीं लग पाया है। बुजुर्ग महिला को वापस लेकर परिजन घर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed