फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly murdered with a sharp weapon in enmity

रंजिश में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 02 Feb 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly murdered with a sharp weapon in enmity
रंजिश में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

बहसूमा। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गन्ने में खेत में बुजुर्ग का शव मिला। शव पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। करीब चार घंटे बाद नोएडा से बुजुर्ग का बेटा पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुत्र ने रंजिश में मोड खुर्द निवासी चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
बहसूमा के मोहल्ला चेनपुरा निवासी बृजपाल (55) पुत्र प्रकाशे सोमवार शाम से लापता था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह जोगेंद्र के गन्ने के खेत में बृजपाल का शव मिला। बृजपाल की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। सूचना पर परिजन, ग्रामीणों और पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने बृजपाल के बेटे प्रह्लाद के आने तक शव नहीं उठने दिया। प्रहलाद ने मोड खुर्द निवासी नरेंद्र पुत्र प्रकाशे, रोहित व मोहित पुत्र नरेंद्र और अशोक पुत्र प्रकाशे के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृजपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चार पुत्र प्रह्लाद, आशीष, अन्नू और सेवा हैं। दो शादीशुदा बेटियां रविता व बबीता हैं। मौके पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष रामऔतार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मोड खुर्द निवासी युवती को लेकर रंजिश चल रही है। इसी मामले में बृजपाल का पुत्र सुमित उर्फ सेवाराम जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिली बलकटी
बृजपाल की बेरहमी से हत्या की गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से कई निशान थे। बचाव में उठे दोनों हाथों पर भी गहरे जख्म मिले। शव से कुछ ही दूरी पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी पड़ी मिली। उससे कुछ ही दूरी पर खून से सना डंडा भी पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed