{"_id":"60f7b42cccf78f55b26c0a1b","slug":"eid-ul-azha-sacrifice-in-kankarkheda-meerut-villagers-protest-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा : मेरठ के कंकरखेड़ा में कुर्बानी, ग्रामीणों का विरोध, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा : मेरठ के कंकरखेड़ा में कुर्बानी, ग्रामीणों का विरोध, तनाव
Wed, 21 Jul 2021 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:14 AM IST
सार
पुलिस को आता देखकर कुर्बानी करने वाले लोग वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस से साफ-साफ कह दिया है कि यहां पर कुर्बानी नहीं होने देंगे
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेडा के डाबका गांव मे आज ईद के दिन कुर्बानी का विरोध किया। हिंदू समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर हंगामा किया। सूचना पर कंकरखेडा थानाध्यक्ष तपेश्वर सागर भारी पुलिस बल लेकर गांव मे पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगो को शांत किया।
विज्ञापन
गांव के लोगो ने पुलिस से कहा कि ईद पर आज तक उनके गांव मे घरों मे कुर्बानी नही हुई है, लेकिन गांव मे कुछ परिवार कुरबानी कर रहे हैं। पुलिस ने गांव के लोगो के साथ पहुंचकर विशेष समुदाय के तीनों लोगो के घर पर कटी हुई भैंस का मीट बरामद किया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस को आता देखकर कुर्बानी करने वाले लोग वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस से साफ-साफ कह दिया है कि यहां पर कुर्बानी नहीं होने देंगे, पहले कभी नहीं हुई है पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की गांव में ही ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन