फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid-Ul-Ajha: Eid Prayer to Be Offered at 7 AM in Shahi Eidgah, Administration Issues Guidelines

Eid-Ul-Ajha: ईद की नमाज का समय तय, शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी अदा, प्रशासन अलर्ट

Sun, 24 May 2026 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2026 01:11 PM IST
सार

मेरठ में 28 मई को ईद की नमाज शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे अदा की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Eid-Ul-Ajha: Eid Prayer to Be Offered at 7 AM in Shahi Eidgah, Administration Issues Guidelines
ईद की नमाज

विस्तार

मेरठ में ईद के पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहरकाजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने घोषणा की है कि 28 मई को ईद की नमाज शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे अदा की जाएगी। नमाज के समय की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने भी सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


सुबह 7 बजे होगी ईद की नमाज
शहरकाजी  जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने बताया कि ईद की नमाज शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे अदा की जाएगी। नमाज को लेकर शहर भर में तैयारियां चल रही हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: सुबह से ही आसमान से बरसी आग, नौतपा से पहले बढ़ी तपिश, अगले कई दिन राहत के नहीं आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार ही होगी नमाज
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने स्पष्ट किया है कि ईदगाह में नमाज केवल एक बार ही अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा को लागू नहीं होने दिया जाएगा और पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी
पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के लिए अलग टीम का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाएगी, ताकि यातायात और जनसुविधाओं पर कोई असर न पड़े। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed