फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   effect of lockdown in light connection, now imrove in unlock

नए कनेक्शन पर भी पड़ी लॉकडाउन की मार, अनलॉक के बाद आई तेजी

Thu, 11 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
effect of lockdown in light connection, now imrove in unlock
लावड़। लॉक डाउन में विद्युत विभाग भी घाटा झेल रहा है। जहां पहले प्रति माह कई सौ कनेक्शन होते थे। वहीं पिछले दो माह में सकौती बिजलीघर से योजनाओं के तहत मात्र 125 कनेक्शन ही हुए। जिससे राजस्व में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन

सौभाग्य व झटपट योजना से मिल रहा था लाभ
केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी की घटनाएं रोकने व राजस्व में बढ़ोत्तरी करने को लेकर सौभाग्य व झटपट योजना चलाई थी। सौभाग्य योजना के अंतर्गत शुरूआत में गरीब लोगों को कनेक्शन नि:शुल्क वितरित किए गए। वहीं, झटपट योजना लागू होने से उपभोक्ता घर बैठे कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है। पारदर्शिता बरतने को लेकर झटपट योजना लागू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर कनेक्शन ले सकते है।
विज्ञापन

लॉक डाउन में नए कनेक्शन में आई गिरावट
योजनाओं के लागू होने के बाद लॉक डाउन से पहले प्रति माह 400 से 450 नए कनेक्शन के लिए आवेदन हो रहे थे। इससे विभाग को राजस्व की बढ़ोत्तरी हो रही थी साथ ही बिजली चोरी के मामलों में भी गिरावट आ रही थी। सकौती उपखंड के अधीन छह बिजली घर है। यहां लॉकडाउन के दौरान अप्रैल, मई व जून के दस दिनों में अब तक मात्र 125 नए कनेक्शन वितरित किए गए है। कुछ कनेक्शन अधूरी जानकारी के कारण प्रोसेस में है। जहां इन दो माह में नए कनेक्शनों की संख्या 800 से 900 के बीच होनी चाहिए थी। लॉक डाउन के कारण यह संख्या 125 ही रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूक किया जा रहा
नए कनेक्शनों में लॉक डाउन के कारण गिरावट दर्ज हुई है। विभाग ने अपनी ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया। परंतु जन सेवा केंद्र आदि बंद होने के कारण लोग ऑन लाइन आवेदन नहीं कर सके। अनलॉक 5 में राहत के बाद नए कनेक्शनों में तेजी आई है। - विनेश कुमार, एसडीओ सकौती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed