{"_id":"69077a69a4b1b3b30d0f35ed","slug":"easy-paper-brings-smiles-57-students-skip-the-exam-meerut-news-c-72-1-mct1010-143214-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आसान पेपर से खिले चेहरे, 57 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आसान पेपर से खिले चेहरे, 57 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
Sun, 02 Nov 2025 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में 26 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अफसरों ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर रविवार को 26 केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। 10,560 अभ्यर्थियों में से केवल 4612 परीक्षा में शामिल हुए। 43.67 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने पेपर दिया जबकि करीब 57 फीसदी गैर हाजिर रहे। आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। पेपर देकर केंद्रों से अधिकांश परीक्षार्थी काफी खुश थे। उन्होंने बताया कि पेपर में
एक्सरे का अविष्कार किसने किया। हड़प्पा किस नदी के तट पर स्थित था। नगर साम्राज्य की स्थापना किस वर्ष में हुई थी। भारत की अर्थव्यवस्था किस प्रकार की है। इस तरह के सवाल परीक्षा में पूछे गए। परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर कठिन नहीं था। कई सवाल काफी सरल थे। कई सवालों के जवाब उन्हें पता थे।