{"_id":"699dbd2da4b06c45d60277c3","slug":"du-wins-north-zone-inter-university-chess-championship-meerut-news-c-72-1-mct1012-149342-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप में डीयू विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप में डीयू विजयी
विज्ञापन
गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप में विजेता ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही
ईआईएमटी यूनिवर्सिटी में शुरू हुई चैंपियनशिप
- फोटो भी
गंगानगर। नॉर्थन जोन इंटर यूनिवर्सिटी तीन दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में शुरू हुई। इसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में 65 विश्वविद्यालयों के 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन महिला वर्ग में 80 खिलाड़ियों ने अनेक मुकाबलों में अपना कौशल दिखाया। दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम प्रथम और छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला ने तृतीय और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम चौथे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने किया। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कृष्णा विश्वविद्यालय की डॉ. नवीना को डायरेक्टर धीरेंद्र कुमार और डीन राजबीर सिंह ने सम्मानित किया। छात्राओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर गणेश वंदना प्रस्तुत की।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा शतरंज सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि धैर्य, एकाग्रता, दूरदृष्टि और अनुशासन का संयोजन है। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा शतरंज की चालों को भी बखूबी चल रही बेटियों की एकाग्रता और धैर्य बताता है की इनका भविष्य सफल होना सुनिश्चित है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फिजिकल एजुकेशन के डीन डॉ. वीएस पटियाल ने सभी का आभार जताया। आयोजन में निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, डीन एक्टिवीटिज डॉ. लखविंदर सिंह और शारीरिक शिक्षा विभाग की स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा, प्रगति राठी, डॉ. ज्योति तालियान, पूजा रानी, प्रणव दिनकर, राहुल का सहयोग रहा।