{"_id":"65997292dca0530b2703b6db","slug":"dsadsdas-dsadsadsadsa-meerut-news-c-14-1-noi1168-431017-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ लोकसभा सीट पर सपा को नए चेहरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ लोकसभा सीट पर सपा को नए चेहरे की तलाश
विज्ञापन
मेरठ से किसी नए चेहरे को मिल सकता है लोकसभा का टिकट
- सपा की मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
- चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजैनतिक दलों ने मजबूती से ताल ठोकने के लिए दमदार चेहरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके तहत समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार मेरठ से किसी नए चेहरे को अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसके संकेत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा की मासिक बैठक में दिए हैं। उन्होंने जिला इकाई को चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए।
नरेश उत्तम ने संकेत दिए कि इस बार लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी नए चेहरे को मौका देगी। पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा और बसपा का गठबंधन था। मेरठ सीट बसपा के खाते में गई थी। बसपा ने याकूब कुरैशी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इस बार सपा ने पहले से ही यहां अपना उम्मीदवार खड़ा करने का मन बना लिया है, जिसकी जमीन पर मजबूती के साथ तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
नरेश उत्तम ने जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और महानगर अध्यक्ष से बूथ व सेक्टर स्तर पर कमेटियों का गठन करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिना बूथ को मजबूत किए चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। हर बूथ को मजबूत करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों को अभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए। कहा कि 8 और 9 जनवरी को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, मौजूदा विधायकों और 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। 11 जनवरी के विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। 22 जनवरी के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक को जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और विधायक शाहिद मंजूर ने भी संबोधित किया। संचालन महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, निरंजन सिंह, मनोज चपराणा, रविंद्र प्रेमी, मृदला यादव, जसवीर सिंह, सम्राट मलिक, मुमताज आलम, शशिकांत गौतम, जीशान अहमद, रियाज खान, मेराज महलका, सचिन गुर्जर, जय कुमार नारंग, नेहा गौड़, संगीता राहुल, चौधरी हामिद इंतिशार, धर्मेंद्र चपराणा, दीपक सिरोही, नितिन बालियान, इरशाद जहां, ओम प्रकाश मामना, मिथलेश जाटव और हिमांशु सिद्धार्थ मौजूद थे।