फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunker throws wife and two children from flyover

शराब के नशे में पति ने पत्नी में विवाद, फ़लाईओवर से दो बच्चे समेत पत्नी को फेंका

Tue, 03 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Drunker throws wife and two children from flyover
मोदीपुरम (मेरठ)। हाईवे स्थित जिटौली फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे दंपती में विवाद हो गया। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी और दोनों बच्चों को पीटकर फ्लाईओवर से फेंक दिया। गनीमत रही कि खेत में गिरने से उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। महिला और बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां राहगीर पहुंचे तो शराबी बीयर की बोतल लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ा। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी की धुनाई कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से जम्मू निवासी जावेद मेरठ में रेलवे रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रह रहा है। दोपहर को वह पत्नी सलमा और बच्चों रिजवान व बुलश के साथ टेेंपो से मोदीपुरम जा रहा था। जावेद ने शराब पी रखी थी। जिटौली फ्लाईओवर पर दंपती में विवाद हो गया और जावेद ने टेेपो रुकवा लिया। विवाद इतना बढ़ा कि जावेद ने पत्नी और बच्चों को फ्लाईओवर पर ही पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर राहगीर रुक गए। लोगों ने विरोध किया तो जावेद ने पत्नी और बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

काफी ऊंचाई से गिरी महिला और बच्चों को देखकर आसपास के लोगों की रूह कांप गई। इस दौरान सलमा बेहोश हो गई जबकि दोनों बच्चे इतनी ऊंचाई से खेत में गिरने से बाल-बाल बच गए। वहां मौजूद राहगीरों ने दोनों बच्चों और महिला को खेत से निकाला और हाईवे पर लेकर पहुंचे। इसके बावजूद आरोपी जावेद लोगों पर बीयर की बोतल लेकर दौड़ पड़ा। लेकिन वहां जमा हुई भीड़ ने जावेद को जमकर पीटा। सूचना पर पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कंकरखेड़ा पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जावेद ने गुमराह करने के लिए कहा कि कुछ लड़कों ने उसकी पत्नी और बच्चों को पुल से फेंका था। लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि जावेद ने ही पत्नी और बच्चों को फेंका था। इस दौरान सलमा ने एक महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। पुलिस ने जावेद और विनय निवासी रोहटा रोड नई बस्ती का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed