{"_id":"69ef944fe2ff1c0a080c5901","slug":"drunken-car-driver-rams-into-colonels-innova-meerut-news-c-72-1-mct1010-152454-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शराब के नशे में धुत कार सवार ने कर्नल की इनोवा में टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शराब के नशे में धुत कार सवार ने कर्नल की इनोवा में टक्कर मारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भगत लाइन के पास के नशे में धुत एक युवक ने कर्नल की इनोवा कार में टक्कर मार दी। इसमें वह तथा दो अन्य परिजन घायल हो गए। आरोपी को पकड़कर कर्नल ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उसकी कार भी कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बदायूं मूझाझाग के ग्राम चस्तौर निवासी कर्नल नंद गोपाल यादव ने बताया कि वह कारगिल में तैनात है। वह रविवार को अपनी इनोवा कार से पत्नी व अन्य परिजनों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने इनोवा को टक्कर मार दी। इसमें उन्हें गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को आंशिक चोट लगी है। कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने गंगा नगर निवासी कार चालक सतीश कुमार को पकड़ लिया। वह नशे में था। उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। थाना सिविल लाइंस पर कर्नल नंद गोपाल यादव ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।