फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   drama of kidnapping in the property dispute, police running for hours

प्राॅपर्टी के विवाद में रचा अपहरण का नाटक, घंटों दौड़ती रही पुलिस, लावारिस कार मिलने पर हड़कंप

Thu, 08 Oct 2020 08:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2020 08:07 PM IST
सार

- प्रॉपर्टी के कमीशन के विवाद में रचा गया था अपहरण का नाटक

विज्ञापन
drama of kidnapping in the property dispute, police running for hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपहरण की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी की। लावारिस कार मिलने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए। घंटों तलाश करने के बाद व्यक्ति सकुशल मिल गया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रॉपर्टी में कमीशन के विवाद में उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा था। 

विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव बनीगणेश क्षेत्र में तालाब से मछली पकड़ रहे युवकों ने एक कार लावारिस खड़ी होने तथा कार चालक को कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन दूसरी कार में डालकर ले जाने की सूचना नगीना देहात पुलिस को दी।
विज्ञापन


अपहरण की सूचना मिलते ही नगीना देहात के थानाध्यक्ष उदय प्रताप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्हें आई-20 लावारिस कार मिली। कार से पुलिस को एक पत्र मिला जिसमें सुशील कुमार चौधरी के साथ प्रॉपर्टी में कमीशन पर काम करने और उससे जान का खतरा होने की बात लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पत्र के आधार पर अपहरण के मामले को गंभीरता से लेकर क्षेत्र में व्यक्ति को तलाशा। पुलिस के हत्थे एक व्यक्ति लगा। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उस समय राहत की सांस ली जब पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को नजीबाबाद निवासी लोकेश बताते हुए प्रॉपर्टी में कमीशन के दौरान अपहरण का नाटक रचने की जानकारी दी।

पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह अपने एक दोस्त की आई-20 कार लेकर आया था। दूसरी कार में उसके अन्य साथी सवार थे। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से बरामद कार को सीज करते हुए उसका चालान कर दिया। उसके साथियों की पुलिस तलाश में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed