फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double Murder: Firing from roofs after Roza Iftar in Kharkhoda, dead body will be buried under police surv

Murder: रोजा इफ्तार के बाद छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत, पुलिस निगारानी में हुआ दफीना

Mon, 10 Apr 2023 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Apr 2023 05:00 PM IST
सार

मेरठ से सटे खरखौदा में रविवार को रोजा इफ्तार के बाद सलेमपुर गांव जंग का अखाड़ा बन गया। मामूली विवाद के बाद यहां छतों से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। महिला समेत दो की हत्या कर दी गई। आज शाम को पुलिस की निगरानी में दफीना किया गया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Double Murder: Firing from roofs after Roza Iftar in Kharkhoda, dead body will be buried under police surv
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद में रविवार रात दूध कारोबारी मेराज और महिला अफरोज की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में  छतों से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं तो यहां अफरा-तफरी मच गई। दहशत के चलते घरों के दरवाजे बंद हो गए। आधी रात को सीओ किठौर रूपाली राय ने पांच थानों की पुलिस-पीएसी के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 13 लोगों को नामजद करते हुए गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


देर रात्रि का मामला होने के कारण शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सोमवार सुबह को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पुलिस ने एक पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए गांव में पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात की गई है।

विज्ञापन

Double Murder: Firing from roofs after Roza Iftar in Kharkhoda, dead body will be buried under police surv
खरखौदा में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सलेमपुर परतापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदसारा का मजरा है। सलेमपुर में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय गद्दी बिरादरी की है। दो दिन पहले परचून की दुकान करने वाले इकबाल और दूध का कारोबार करने वाले मेराज के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। तब मामला शांत हो गया था। रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब लोग गांव में मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए तो वहां दोनों पक्ष भी पहुंच गए, कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही गोलियां चलने लगीं। 

यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: पलड़ा में तनाव, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, कर्फ्यू जैसे हालात, भारी फोर्स तैनात

Double Murder: Firing from roofs after Roza Iftar in Kharkhoda, dead body will be buried under police surv
खरखौदा में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक पक्ष के मुताबिक इकबाल पक्ष ने नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से निकले मेराज को गोलियां मार दीं। मेराज पक्ष ने इकबाल के घर हमला करते हुए उसकी पत्नी अफरोज को गोली मार दी। दोनों के परिजन उन्हें हापुड़ रोड पर अलग-अलग अस्पतालों में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन, सीओ किठौर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार

विज्ञापन

Double Murder: Firing from roofs after Roza Iftar in Kharkhoda, dead body will be buried under police surv
खरखौदा में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। मेराज के परिजनों का कहना था कि इकबाल की पत्नी की हत्या उन्होंने नहीं की है, उन्हें फंसाने के लिए दूसरे पक्ष ने ही वारदात की। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि मेराज पक्ष के लोगों ने ही अफरोज की हत्या की है। 

Double Murder: Firing from roofs after Roza Iftar in Kharkhoda, dead body will be buried under police surv
खरखौदा में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की निगरानी में हुआ दफीना
सीओ किठौर रूपाली राय के मुताबिक गांव में पुलिस के साथ क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शवों का दफीना कराया जा रहा है। शाम 5 बजे महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके बाद मेराज का शव गांव में पहुंचा। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed