{"_id":"64bee024dc0483c46002f827","slug":"dont-be-afraid-dont-sit-silent-speak-up-against-exploitation-meerut-news-c-14-1-mrt1006-285461-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डरें नहीं, चुप न बैठें... शोषण के खिलाफ खुलकर बोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डरें नहीं, चुप न बैठें... शोषण के खिलाफ खुलकर बोलें
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ पुलिस की पाठशाला का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने छात्राओं को कानून की विस्तार से जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि कानून नहीं हो तो कोई भी नियम से नहीं चलेगा। इसी तरह समाज में नियम बनाए गए हैं। समाज भी नियमों से चलता है। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है तो उसको सजा मिलती है। समाज में 95 फीसदी लोग कानून को मानने वाले होते हैं, लेकिन पांच फीसदी लोग गलत होते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही पुलिस है।
एसएसपी ने छात्राओं से कहा कि अगर आपके साथ कोई गलत हरकत करता है तो चुप रहने की बजाय अपने माता-पिता को उसके बारे में बताएं। शिक्षिकाओं को बताएं। अगर फिर भी कोई नहीं मानता है तो बिना डरे थाने में महिला हेल्प डेस्क पर जाकर समस्या बताएं। अगर कोई फोन करके परेशान कर रहा है तो इसके बारे में यूपी पुलिस की महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत करें। डरने की जरूरत नहीं है। शोषण के खिलाफ खुलकर बोलें।
एसएसपी ने कहा कि आजकल साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है। सोशल मीडिया के फायदे भी हैं और नुकसान भी। ऐसे में सोच समझकर ही इसका इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी निजी जानकारी साझा न करें। कोई आपकी फोटो लेकर फर्जी अकाउंट बना सकता है। ऐसे में उसकी शिकायत साइबर सेल में करें। अगर कोई आपके दोस्त की फोटो लगाकर सोशल साइट से पैसे मांगने का मेसेज करता है तो सतर्क रहें। दोस्त से फोन करके पूछें कि मेसेज उसी ने किया है या कोई दूसरा कर रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरों लोगों को भी असुविधा नहीं होगी। कभी भी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट के नियमों का उल्लंघन नहीं करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करें।
उन्होंने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास पर जोर देने के लिए कहा। बताया कि पढ़ाई ही सबकुछ नहीं है। अगर आप खेल में बेहतर हैं तो उसे भी कॅरिअर बना सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों के बारे में जानें। इससे आपको नया सीखना को मिलेगा। कहा कि अगर आप पढ़ाई में औसत हैं तो मेहनत करके खुद को बेहतर कर सकते हैं।
माता-पिता के साथ शिक्षिकाओं को दें जानकारी
आरजी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रजनी रानी शंखधर ने कहा कि अमर उजाला की ये बेहतर पहल है। इससे छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के बारे में जानने को मिलता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपना लक्ष्य स्पष्ट रखो। अगर घर से स्कूल आते-जाते कोई परेशान करता है तो अपने माता-पिता के साथ शिक्षिकाओं को जानकारी दें। स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से उनके साथ रहेगा। पुलिस ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।
एसएसपी ने दिए छात्राओं के सवालों के जवाब
सवाल : (छात्रा) जीआईसी और एनएएस कॉलेज के आसपास छुट्टी के समय युवक कमेंट करते हैं। आटो चालक भी गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
जवाब : (एसएसपी) स्कूल की छुट्टी के समय चेकिंग अभियान शुरू कराएंगे। अगर कोई बदसलूकी करता है तो प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दें। हम उनके माध्यम से सादे कपड़े में पुलिसकर्मी तैनात कर आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
सवाल : (छात्रा) हमारे घर पर चोरी हो गई, लिसाड़ी गेट पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
जवाब : (एसएसपी) थाना प्रभारी से जवाब मांगेंगे।
सवाल : (छात्रा) अंजान नंबर से कोई फोन करके परेशान करता है।
जवाब : (एसएसपी) नंबर प्रधानाचार्य को बता दीजिए, हम कार्रवाई कराएंगे।