फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   doktar ne ghar bandhavaaya langoor, menaka gaandhee kee shikaayat par mukadama darj

डॉक्टर ने घर बंधवाया लंगूर, मेनका गांधी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Feb 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
doktar ne ghar bandhavaaya langoor, menaka gaandhee kee shikaayat par mukadama darj
साकेत के ए ब्लॉक का मामला, शिकायत पर वन विभाग की टीम ने छुड़ाया लंगूर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बंदर भगाने के लंगूर को बंधवाकर रखना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। सांसद मेनका गांधी की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने साकेत स्थित डॉक्टर के घर से लंगूर को बंधन मुक्त करा दिया। टीम को देखकर लंगूर मालिक और डॉक्टर फरार हो गए। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लंगूर को सहारनपुर में शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सांसद मेनका गांधी और उनके प्रतिनिधि ने सूचना दी कि साकेत के ए-72 में रहने वाले डॉ. शलभ के घर पर एक लंगूर को बांधकर रखा गया है। वन विभाग की टीम ने छापा मारा तो छत पर मादा लंगूर वहां पाइप से बंधी हुई थी। टीम की पूछताछ में घर में मौजूद लोगों और आसपास के निवासियों ने बताया कि बंदर छत पर उत्पात मचाते हैं। ऐसे में बंदर न आएं, इसको लेकर डॉक्टर ने मंगल पांडे नगर निवासी राम सिंह से लंगूर मंगाकर यहां बंधवा रखा था।
विज्ञापन

जीव-जंतु घर में रखना अपराध
कुत्ते और गिने-चुने जीव जंतुओं को छोड़कर घर में रखना अपराध है। बहुत से लोग घर में पिंजरे में चिड़िया और तोते को कैद करके रखते हैं। ऐसे में यह भी वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। डीएफओ का कहना है कि ऐसे जीवों के अगर घर में कैद किए जाने की सूचना मिलती है तो वन विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed