{"_id":"5cd07f57bdec220771034aa2","slug":"dogs-kills-old-man-in-bijnor-at-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुत्तों ने वृद्ध किसान पर बोला हमला, फिर नोच-नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुत्तों ने वृद्ध किसान पर बोला हमला, फिर नोच-नोचकर मार डाला
Tue, 07 May 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में हिंसक कुत्तों के झुंड ने गांव मुकीमपुर धर्मसी में भूसे की रखवाली कर रहे एक वृद्ध किसान राधेश्याम (75) पर हमला बोल दिया और उन्हें नोचकर मार डाला। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर धर्मसी के बाहर हुई। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां गांव वाले मृत पशुओं को डालते हैं। आसपास के मुर्गी फार्म की मरी हुईं मुर्गियां भी यहीं डाल देते हैं, जिसके चलते यहां आवारा कुत्तों का झुंड जमा रहता है। सोमवार को गांव के राधेश्याम अपने खेत भूसे की रखवाली कर रहे थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन गांव वालों के साथ उनकी तलाश के लिए निकले। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो राधेश्याम लहूलुहान हालत में खेत पर में पड़े थे और कुत्तों का झुंड उन्हें नोच रहा था। गांववालों ने कुत्तों को भगाया। तब तक राधेश्याम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि मृत पशुओं का मांस खाने के कारण कुत्ते हिंसक हो गए है और वह ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। पहले भी कुछ गांव वालों पर कुत्तों का झुंड हमला कर चुका है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/