जनता कर्फ्यू: कोरोना को हराना है, घर से बाहर नहीं जाना है, डीएम बोले- कल कोई गलत अफवाह न फैलाएं
महामारी घोषित हो चुके कोरोना को हराना है, इसलिए जनता कर्फ्यू का गंभीरता से पालन करना होगा। घर से बाहर न निकलें और परिवार सहित घर में रहकर समय बिताएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी घोषित हो चुके कोरोना को हराना है, इसलिए जनता कर्फ्यू का गंभीरता से पालन करना होगा। घर से बाहर न निकलें और परिवार सहित घर में रहकर समय बिताएं। आवश्यक सामग्री की भी कमी नहीं है, लिहाजा किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बिजनौर में जनता कर्फ्यू को देखते हुए शनिवार को सब्जी मंडी को छोड़कर बाजारों में भीड़ कम ही दिखाई दी। ग्राहकों ने सब्जियों की खरीदारी की। कुछ ग्राहक आलू की 50 किलो की बोरी खरीदकर ले गए। टमाटर को छोड़कर किसी भी सब्जी के दाम नहीं बढ़े। टमाटर के दाम 20 से बढ़कर 25 रुपये प्रति किलो हो गए। बाजार में आने वाले आधे से ज्यादा ग्राहकों ने तो मास्क लगाए थे लेकिन दुकानदार बिना मास्क के ही सब्जी बेचते रहे। बाजार में मास्क का संकट भी खत्म हो गया है। सभी दुकानों पर मास्क उपलब्ध हैं। उधर, किसानों ने खेतों में अपने जरूरी काम शनिवार को ही निपटा लिए। रविवार को किसान खेतों में नहीं जाने की बात कह रहे हैं।
एटीएम मशीनों पर रही भीड़
जनता कर्फ्यू के मद्देनजर शनिवार को एटीएम पर भीड़ रही। लोगों का कहना था कि घर पर बैठकर जरूरी सामान खरीदे जा सकते हैं। ग्राहक एक दूसरे से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील करते रहे।
यह भी पढ़ें: ...जब दूल्हा- दुल्हन बोले- कबूल है 'जनता कर्फ्यू', 22 मार्च से एक दिन पहले हुआ निकाह
नहीं है जरूरी सामग्री की कमी: डीएम
डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार आवश्यक वस्तुओं में आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, आलू, प्याज, सब्जी, नमक, दूध, चाय की पत्ती, माचिस, रसोई गैस, मिट्टी तेल, पेट्रोल, डीजल आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु मास्क और सैनेटाइजर भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के अधीन कर दिए गए हैं। इनकी कोई कालाबाजारी करते या अधिक मूल्य वसूलते पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। जिलेवासी वस्तुओं के संग्रहण की प्रवृत्ति से बचें। किसी तरह की अफवाह न फैलाएं।
बाजार बंद कराए
एसडीएम बृजेश कुमार ने टीम के साथ शॉपर्स प्राइड मॉल की सभी दुकानें बंद कराईं। नजीबाबाद रोड पर बने बाजार भी बंद कराए। दुकानदारों व उपभोक्ताओं से भीड़ में आने से बचने व जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की।
मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने, घंटा बजाने पर रोक
जिले के मंदिरों की समितियों ने भी पूजन कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। राम के चौराहे पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने, मूर्तियों को छूने व घंटा बजाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर में सैनेटाइजर या साबुन से हाथ धोकर आने की अपील की जा रही है। श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल व महामंत्री कैलाशचंद्र सिंघल ने कहा कि मंदिर में पूजन कार्यक्रम सूक्ष्मतम रहेंगे। इस बार शोभायात्रा का आयोजन नहीं होगा। 25 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रों में पूजन घर में ही करने को कहा है। श्री महाशक्ति कालिका मंदिर समिति ने भी नवरात्र के सभी पूजन कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
शिक्षकों ने भी किया आह्वान
अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। कहा कि अगर सभी लोग 14 घंटे भीड़- भाड़ में रहने के बजाए अपने घर पर रहेंगे तो कोरोना वायरस को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं।
न निकलें घरों से
अनाज व्यापारी सुशील जिंदल ने कहा कि जनता कर्फ्यू का पालन करें। बाजार बंद रहेगा, लिहाजा खरीदारी के लिए घर से बाहर न निकलें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/