{"_id":"5e762db38ebc3e7699110505","slug":"the-bride-and-groom-have-supported-the-janata-curfew-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब दूल्हा- दुल्हन बोले- कबूल है 'जनता कर्फ्यू', 22 मार्च से एक दिन पहले हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब दूल्हा- दुल्हन बोले- कबूल है 'जनता कर्फ्यू', 22 मार्च से एक दिन पहले हुआ निकाह
Sat, 21 Mar 2020 08:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:40 PM IST
सार
यूपी के बागपत में दूल्हा-दुल्हन ने कहा देश की सुरक्षा के लिए जनता कर्फ्यू कबूल है। 22 मार्च को इनकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता कर्फ्यू को देशभर में समर्थन मिल रहा है। जागरूक लोगों ने 22 मार्च को होने वाली शादियां एक दिन पहले ही कर ली। कुछ लोगों ने निकाह की तिथि आगे बढ़ा दी है। चांदीनगर, बागपत और अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि देश के लिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
रटौल में रविवार को होने वाली शादियों का आयोजन शनिवार को किया गया। समारोह में पहुंचे लोगों की संख्या सीमित रही। लोगों से आह्वान किया गया कि जनता कर्फ्यू में सहयोग करें। रटौल के आशु पुत्र फखरुद्दीन, तोसीफ पुत्र नजर और गफ्फार पुत्र जीजू के यहां रविवार को शादी समारोह के कार्यक्रम रखे गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आज जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू: खरीददारी में दिनभर जुटे रहे बागपत के लोग, बोले- सब मिलकर कोरोना को हराएंगे
विज्ञापन
गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करते हुए रविवार को होने वाले शादी समारोह का आयोजन शनिवार को ही करा दिया। लोगों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया है। दूल्हा-दुल्हन ने भी कहा कि देश के लिए सावधानी जरूरी है। अग्रवाल मंडी टटीरी के अलावा बागपत में भी शादी समारोह एक दिन पहले ही करा दिए गए हैं।
बारातियों की छंटनी
विवाह समारोह में बारातियों और घरातियों की छंटनी कर दी गई। बाकायदा लिस्ट तैयार की गई और सीमित मेहमान पहुंचे। सादा भोजन करने को प्राथमिकता दी गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/