{"_id":"6a88795e3c15e166e10d69e9","slug":"dm-displeased-over-pending-applications-for-cm-yuva-and-pm-surya-ghar-schemes-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1279881-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएम युवा, पीएम सूर्य घर योजना के लंबित आवेदनों पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएम युवा, पीएम सूर्य घर योजना के लंबित आवेदनों पर डीएम नाराज
विज्ञापन
- विकास भवन सभागार में डीएम ने ली बैठक
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में डीसीसी,डीएलआरसी,डीएलएससी की बैठक हुई। इसमें जनसरोकार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएम युवा योजना और पीएम सूर्य घर योजना समेत अन्य योजना के लंबित आवेदनों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने अधिकारियों को इन आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना बैंकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी या उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऋण आवेदन के निस्तारण अथवा ऋण वितरण में बेवजह देरी और लापरवाही करने वाले बैंकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लंबित आवेदनों के लिए समिति
डीएम ने सीडीओ को लंबित ऋण आवेदनों के प्रभावी निस्तारण हेतु समिति गठित करने का निर्देश दिया। इस समिति में संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। समिति बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन लंबित रहने व निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने से जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है।
विज्ञापन
सीएसआर फंड का जनहित में उपयोग
बैठक में बैंकों के सीएसआर फंड के उपयोग की भी समीक्षा की गई। डीएम ने बिना प्राथमिकता तय किए मनमाने ढंग से सीएसआर फंड खर्च किए जाने पर नाराजगी जताई। संबंधित बैंकों को सीएसआर फंड से किए गए खर्च की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा, बैंकों के पास उपलब्ध अवशेष सीएसआर फंड का इस्तेमाल जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर स्थानीय जरूरतों और जनहित से जुड़े प्राथमिकता वाले कार्यों में किया जाए। बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सीडीओ नूपुर गोयल, लीड बैंक मैनेजर मौजूद रहे।