फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM and SSP inspected the jail

डीएम-एसएसपी ने जेल का निरीक्षण किया

Mon, 01 Feb 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
DM and SSP inspected the jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां दोनों अधिकारी करीब डेढ़ घंटा रहे। उन्होंने बैरक के साथ अस्पताल और रसोईघर की भी व्यवस्था देखी। हालांकि निरीक्षण में सब कुछ सामान्य मिला।

जिलाधिकारी के. बालाजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी दोपहर बाद करीब 2:30 बजे चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचे। जेल में प्रवेश करते ही अफसरों ने सीधे बैरकों का रुख किया। इससे जेल में हलचल मच गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे को साथ लेकर डीएम-एसएसपी ने पहले सामान्य बैरकों और फिर हाई सिक्योरिटी बैरकों को खंगाला। इस दौरान बंदियों से बात की। यहां से पुलिस-प्रशासन का अमला सीधे अस्पताल पहुंचा। यहां बंदियों से उपचार आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों से भी बीमार बंदियों का विवरण जाना। अधिकारियों ने यहां सफाई व्यवस्था को सराहा। इसके बाद वे रसोईघर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बंदियों को दिए जाने वाले खाने की जानकारी ली और वहां सफाई भी देखी। वे जेल की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी के अतिरिक्त मेडिकल व नौचंदी समेत कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed