फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali will be celebrated as Lord Mahavira's Nirvana

भगवान महावीर के निर्वाण के रूप मनाएंगे दिवाली

Sat, 14 Nov 2020 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated as Lord Mahavira's Nirvana
मेरठ। दीपावली का संबंध जहां भगवान राम के अयोध्या लौटने से है। वहीं, दूसरी तरफ दीपावली का त्योहार भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है l जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी को इस दिन मुक्ति लक्ष्मी की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन

भगवान महावीर त्रयोदशी के दिन ध्यान में बैठ गए थे। इसीलिए इस पर्व को ध्यान त्रयोदशी के नाम से मनाया जाता है। यही धीरे-धीरे नाम बदलकर ध्यान तेरस एवं धनतेरस प्रचलित हो गया। त्रयोदशी के दिन सभी ने बड़े उत्साह पूर्वक भगवान महावीर का ध्यान किया। इसके साथ लौकिक परंपरा के अनुसार जरूरत की खरीदारी की। भगवान महावीर दो दिन ध्यान में रहने के उपरांत अमावस्या की भोर में सभी कर्मों को नष्ट कर शरीर छोड़कर निर्वाण को प्राप्त हो गए। इसी उपलक्ष्य में दीपावली के दिन सुबह को सभी जैन लोग उत्साह के साथ मंदिर में जाते हैं। भगवान की पूजा करने के पश्चात निर्वाण पूजा पढ़कर चीनी शक्कर का लाडु चढ़ाते हैं। मुनि प्रवक्ता सुनील जैन के अनुसार इसी कड़ी में आनंदपुरी स्थित जैन मंदिर में 15 नवंबर की सुबह भगवान महावीर की पूजा के उपरांत भगवान की प्रतिमा के समक्ष 24 किलो का लड्डू चढ़ाया जाएगा तथा अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed