फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Division on the basis of caste and religion weakens the society: Chaudhary Jayant Singh

जाति और धर्म के आधार पर विभाजन समाज को कमजोर करता है : चौधरी जयंत सिंह

Sat, 25 Apr 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Division on the basis of caste and religion weakens the society: Chaudhary Jayant Singh
- सरधना के गांव ईकड़ी में हुई राष्ट्रीय लोकदल की एकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। गांव ईकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की एकता रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी एकता और आपसी सहयोग से होती है। जाति और धर्म के आधार पर विभाजन समाज को कमजोर करता है इसलिए सभी को मिलकर रहना चाहिए।
सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनसे प्रेरणा लेकर ही संगठन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों को एकजुट रखने पर बल देते हुए कहा कि समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है। ईकड़ी गांव से उनका और उनके परिवार का पुराना संबंध रहा है। चौधरी अजित सिंह भी इस गांव को विशेष मानते थे। युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच के तहत संगठन में नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है और युवा नेतृत्व तेज गति से काम करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है जिससे आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। संचालन जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज व गौरव जिटौली ने किया। इससे पूर्व जयंत सिंह ने सकौती गांव में हितकारी किसान इंटर कॉलेज में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता से ही संगठन की मजबूती : केसी त्यागी
वरिष्ठ रालोद नेता केसी त्यागी ने कहा कि आंदोलन के दौर में कार्यकर्ताओं के भीतर एक विशेष जुनून और सहयोग की भावना थी जिसमें लोग करो या मरो की स्थिति में भी संगठन के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि यदि आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनी रहती है तो इसका सीधा असर संगठन की मजबूती और जनप्रतिनिधियों की संख्या पर भी पड़ता है।
-------
राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी : त्रिलोक त्यागी
राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि चौधरी अजित सिंह की अंतिम इच्छा भी इस क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने की थी। राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी है।

-------
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रसन्न चौधरी, विधायक अजय कुमार, विधायक अशरफ अली, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रणवीर दहिया, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, कुलदीप प्रधान, विश्वास प्रमुख, मुकेश जैन, विनय मल्लापुर, सुभाष गुर्जर, मतलूब गौड़, सोहराब ग्यास, संजय चौधरी रसूलपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed