फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat will spend nine crores on three thousand CCTV cameras

Meerut News: तीन हजार सीसीटीवी कैमरों पर नौ करोड़ खर्च करेगा जिला पंचायत

Sat, 03 Jun 2023 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will spend nine crores on three thousand CCTV cameras
अपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए शासन ने बनाई है सीसीटीवी कैमरों की योजना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अपराधियों को पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने देहात में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। मेरठ में जिला पंचायत को यह कार्य सौंपा गया है। जिला पंचायत ने इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा करा लिया है। कुल मिलाकर देहात में गांवों के ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनको पुलिस अति संवेदनशील मानती है या फिर अपराधियों के गुजरने का रास्ता है। सीसीटीवी कैमरे लगाने पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मेरठ पह़ुंचकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि देहात में अपराधिक घटनों पर निगाहें रखने के लिए गांव गांव और कुछ सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें खासकर ऐसे स्थान होंगे, जिनको अतिसंवेदनशील माना जाता है। इस योजना की शुरूआत उप्र में मेरठ से की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत स्तर पर गांव और स्थानों का चयन करा लिया गया है। इसके लिए शीघ्र ही शासन से धन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


तिरंगा गेट के पास बनने वाले कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे देहात के सीसीटीवी कैमरे
- जिले के देहात में गांव और अतिसंवेदनशील स्थानों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों को शहर स्थित तिरंगा गेट के पास बनने वाले पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकि देहात में होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर पुलिस मुख्यालय से नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed